Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun “पुष्पा : द रूल एक्शन” सीक्वेंस शूट के लिए पहुंचे विजाग

January 21, 2023

Allu Arjun “पुष्पा : द रूल एक्शन” सीक्वेंस शूट के लिए पहुंचे विजाग

मुंबई: तेलुगू अभिनेता अल्लू अजरुन पुष्पा : द रूल एक्शन सीक्वेंस शूट के लिए विजाग पहुंचे हैं। अभिनेता अल्लू अजरुन की फिल्म पुष्पा : द राइज ब्लॉकबस्टर हिट रही है। फिलहाल, पुष्पा: द राइज की टीम 10 दिन की शूटिंग के लिए विजाग में है।

इन 10 दिनों में मेकर्स अल्लू अजरुन के साथ एक फाइट सीक्वेंस सहित कई सीक्वेंस राउंड अप करेंगे। सुपरस्टार फिलहाल इस सीक्वेंस के लिए लंबे बाल कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पुष्पा : द रूल की शूटिंग 21 जनवरी से शुरू होगी।

अभिनेता अल्लू अजरुन के एक फैनक्लब ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके फैंस अल्लू अजरुन पर फूलों की बरसात कर रहे हैं, वहीं अभिनेता ने अपनी कार के सनरूफ के माध्यम से अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

पुष्पा फ्ऱैंचाइजी ने अपनी पूरी तरह से मनोरंजक कहानी कहने, ऊ अंतवा जैसे सुपरहिट गाने, अल्लू अजरुन के पावर-पैक डायलॉग्स और फहद फासिल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए एक रॉक-सॉलिड फैनबेस तैयार किया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें