Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार संग ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अल्लू अर्जुन, फैंस ने लुटाया प्यार

July 31, 2026

परिवार संग ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अल्लू अर्जुन, फैंस ने लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क: अल्लू सिनेमाज़ की मेज़बानी में हुई स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे की भारत की पहली स्क्रीनिंग ने हैदराबाद में जबरदस्त धूम मचा दी। इस ऐतिहासिक साझेदारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्पाइडर मैन के लिए हैदराबाद का प्यार किसी जश्न से कम नहीं है।

दुनिया के सबसे पसंदीदा सुपरहीरोज़ में से एक स्पाइडर मैन को खास अंदाज़ में सलाम करते हुए, अल्लू सिनेमाज़ ने सोनी पिक्चर्स इंडिया के साथ मिलकर हैदराबाद में स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे की भारत की पहली स्क्रीनिंग का शानदार आयोजन किया।

इस एक्सक्लूसिव शो को दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला और एक बार फिर हैदराबाद ने साबित कर दिया कि स्पाइडर मैन फ्रेंचाइज़ी के सबसे बड़े दीवाने यहीं बसते हैं। सालों से स्पाइडर मैन की हर फिल्म को शहर में बेइंतहा प्यार मिला है, इसलिए इस ऐतिहासिक पहली स्क्रीनिंग के लिए हैदराबाद से बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकती थी।

इस खास शाम में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे। उनके अलावा अल्लू अरविंद, अल्लू सिरीश, गुनीत मोंगा, चंदू मोंडेटी और अल्लू अयान भी इस यादगार पल का हिस्सा बने। वहीं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर्स जैसे बोयापति श्रीनू, पवन सादिनेनी, बन्नी वासु, हरीश शंकर, प्रशांत वर्मा, मारुथी, चंद्रशेखर येलेटी, रवि शंकर यालामंचिली, प्रोड्यूसर बापी, हनु राघवपुडी, नंबूरी रवि और साई राजेश नीलम ने भी अपनी मौजूदगी से इस प्रीमियर की रौनक बढ़ा दी।

ग्रैंड प्रीमियर पर बात करते हुए अल्लू अरविंद ने कहा, “आज के दौर में लोग फिल्म कहीं भी देख सकते हैं, लेकिन जो चीज़ उन्हें हर जगह नहीं मिलती, वो है बड़ा सिनेमाई अनुभव। जब हमारे दर्शकों ने स्पाइडर मैन को 3डी में देखने की इच्छा जताई, तो वो सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक शानदार एक्सपीरियंस चाहते थे। और यही अनुभव देने के लिए अल्लू सिनेमाज़ बनाया गया है। हमारा सपना है कि इसे भारत की मूवी कैपिटल बनाया जाए और स्पाइडर मैन तो बस इसकी शुरुआत है।”

सबसे पहले तो अल्लू सिनेमाज़ भारत की सबसे बड़ी डॉल्बी स्क्रीन है। विशाल स्क्रीन, शानदार विज़ुअल्स, गूंजता हुआ साउंड और वर्ल्ड क्लास माहौल हर सीन को ज़िंदगी से भी बड़ा बना देता है।

न्यूयॉर्क में स्पाइडरमैन की हर छलांग और फिल्म का हर इमोशनल पल दिल पर सीधा असर करता है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों का मज़ा आखिर ऐसे ही लिया जाना चाहिए।

भारत में थिएट्रिकल एक्सपीरियंस का नया बेंचमार्क सेट करने के लिए अल्लू सिनेमाज़ को दिल से सलाम!”

स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया की साझेदारी को और मज़बूत कर दिया है। साथ ही यह भी साबित कर दिया कि दोनों मिलकर भारतीय दर्शकों को विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस ऐतिहासिक प्रीमियर ने हैदराबाद को एक बार फिर देश के सबसे यादगार और भव्य सिनेमाई आयोजनों की राजधानी बना दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें