Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 529 करोड़ की कमाई की

December 9, 2024

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 529 करोड़ की कमाई की

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 529 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है। पुष्पा 2: द रूल’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी , जिसे देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्डस बना रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी लेकर आई है। पुष्पा 2’ को दर्शकों और समीक्षकों से भी तारीफ मिली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 119.25 करोड़, चौथे दिन रविवार को तेलुगु में 44 करोड़ रुपये, हिंदूी में 85 करोड़ रुपये, तमिल में 9.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.1करोड़ रुपये और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 529करोड़ की कमाई कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है यह फिल्म सोमवार तक 600 करोड़ की कमाई कर लेगी।

पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अजरुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें