Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun का 44वां जन्मदिन: NASA से लेकर ब्लड डोनेशन तक, जानिए सुपरस्टार की अनसुनी बातें

April 8, 2026

Allu Arjun का 44वां जन्मदिन: NASA से लेकर ब्लड डोनेशन तक, जानिए सुपरस्टार की अनसुनी बातें

Allu Arjun’s 44th Birthday: साउथ के मशहूर अभिनेता और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ की सफलता ने उन्हें देशभर में लोकप्रियता दिलाई है। आइए उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां जानते हैं….

बाल कलाकार से स्टार तक का सफर

बता दें कि अल्लू अर्जुन ने फिल्मी दुनिया में कदम बहुत छोटे उम्र में रखा। मात्र तीन साल की उम्र में उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अभिनय किया। उनकी पहली फिल्म 1985 में आई ‘विजेता’ थी, जिसमें उनके चाचा चिंरजीवी लीड रोल में थे। इसके बाद ‘स्वाति मुथ्याम’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। हालांकि उन्हें असली पहचान 2004 की फिल्म ‘आर्या’ से मिली, जिसने उनके स्टारडम की नींव रखी।

NASA तक पहुंचने का सपना

चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन का बचपन अलग-अलग करियर विकल्पों के ख्वाब देखने में बीता। वे पियानो टीचर बनना चाहते थे, मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमाना चाहते थे और कभी NASA में काम करने का भी सपना देखा। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्मों की ओर मोड़ दिया। पहले उन्होंने एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स की पढ़ाई की और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया। अंततः एक्टिंग में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और भारतीय सिनेमा के टॉप स्टार बन गए।

ये भी पढ़ें:

हर साल बर्थडे पर करते हैं ये काम

अल्लू अर्जुन अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वे हर साल अपने जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन करते हैं और फैंस को भी इस नेक काम के लिए प्रेरित करते हैं।

गायकी और डांस में भी माहिर

अल्लू अर्जुन केवल अभिनय ही नहीं, बल्कि गायकी और डांस में भी माहिर हैं। उन्होंने 2016 में तेलुगु फिल्म ‘सर्रेनोडु’ के लिए गाना गाया था। इसके अलावा वे किताबें पढ़ने के शौकीन भी हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट पर अल्लू अर्जुन के पास कई बड़ी फिल्मों की लाइन है। उनकी आगामी फिल्म ‘AA22xA6’ का इंतजार दर्शकों को है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्शन थ्रिलर ‘AA23’, ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में भी वे मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें