
मुंबई: नए शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के लिए टीवी स्टार एली गोनी पूरी तरह तैयार हैं। शो की थीम कुकिंग के साथ कॉमेडी है। एक्टर ने कहा कि उन्हें कश्मीरी खाना बेहद पसंद है, खास तौर से वाजवान उनका सबसे ज्यादा पसंदीदा व्यंजन है। एली जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कश्मीरी खाने के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया।
एक्टर ने बताया, ‘मुझे वाजवान की हर चीज बहुत पसंद है। खाने के लिए मैं कश्मीरी शादियों का इंतजार करता हूं, क्योंकि शादियों में हर चीज फ्रेश बनाई जाती है। यह सुबह-सुबह बनना शुरू हो जाती है और आपको परोसी जाती है।’ शो के थीम के मुताबिक, एली को खाना बनाते हुए दर्शकों को एंटरटेन भी करना है। इन दोनों काम को एक्टर ने चुनौतीपूर्ण बताया। एली ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो खाना बनाना मुश्किल है और मुझे तो आज एहसास हुआ कि खाना बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल है।‘
एक्टर ने कहा कि वह अब शो को एक ‘चुनौती‘ के रूप में ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ’हमसे ऐसी चीजें बनाने को कहा जा रहा है जिनके बारे में हम नहीं जानते या जो हमारे घरों में नहीं बनती हैं। मैं कश्मीरी हूं और मैंने कभी लिट्टी चोखा नहीं खाया है। शो में सब कुछ शाकाहारी है, इसलिए यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मुझे यह पसंद आ रहा है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी अपनी मां या गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के लिए खाना बनाया है, एक्टर ने कहा, ’बचपन में जब मेरी मां खाना बनाती थीं, तब मैं बैठकर उनकी मदद करता था।
मुझे खुशी है कि बचपन में मैंने उनकी मदद की, इसलिए मुझे इस बारे में थोड़ी समझ है। मैंने लॉकडाउन के दौरान खूब खाना बनाया। मैं यूट्यूब से वीडियो निकालता था।’ ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ कलर्स पर प्रसारित होता है। इसमें कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य और एली गोनी, रीम समीर शेख और जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी, सुदेश लहरी और निया शर्मा जैसी हस्तियां शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...