Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन अपने भाई अजिताभ बच्चन से करते है बेहद प्यार, नेशनल टीवी पर कही दिल की बात

November 3, 2023

अमिताभ बच्चन अपने भाई अजिताभ बच्चन से करते है बेहद प्यार, नेशनल टीवी पर कही दिल की बात

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके फिल्मों में आने के पीछे उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन का हाथ है।अमिताभ बच्चन ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं। अमिताभ इन दिनों रियलिटी शो‘कौन बनेगा करोड़पति’सीजन 15 होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान अमिताभ ने अपने फिल्मों में आने की वजह बताई है।

अमिताभ ने बताया, मेरा एक छोटा भाई भी है। हमारी उम्र में पांच-छह साल का अंतर है। मैं हमेशा उसकी सुरक्षा के बारे में सोचता था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह फिल्मों में मेरे प्रवेश का कारण है।मेरे भाई ने ही सबसे पहले मुझसे कहा था कि तुम्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। मैं कोलकाता में काम कर रहा था। उन्होंने बेहतरीन पोज के साथ मेरी तस्वीरें क्लिक की और भेज दीं। हालांकि, मुङो अस्वीकार कर दिया गया। लेकिन, उन्होंने ही वह विचार मेरे दिमाग में डाला, और मैंने यह करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें