Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन ने की केबीसी 15 में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन-स्टारर गैंग्स ऑफ वासेपुर की तारीफ

October 6, 2023

अमिताभ बच्चन ने की केबीसी 15 में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन-स्टारर गैंग्स ऑफ वासेपुर की तारीफ

नई दिल्ली: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गैंगस्टर एक्शन क्राइम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सराहना करते हुए इसे फिल्मों की बेहतरीन सीरीज बताया। अनुराग कश्यप द्वारा निर्मति और निर्देशित 2012 की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के दो पार्ट हैं। इसे अनुराग और जीशान कादरी ने लिखा है।इसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।फिल्म में पीयूष मिश्र, जमील खान, विनीत कुमार सिंह और विक्की कौशल भी कैमियो भूमिका में हैं।

क्विज-आधारित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के एपिसोड 39 में, बिग बी ने गुजरात के माधापार के प्रवीण गोरासिया का हॉट सीट पर स्वागत किया।1,000 रुपये के सवाल के लिए उनसे पूछा गया, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर का यह डायलॉग पूरा करें: बाप का, दादा का, भाई का, सबका बदला लेगा रे तेरा..।‘दिए गए विकल्प थे – सरदार, शाहिद, दानिश और फैज़ल। सही उत्तर फैजल था।उसी के बारे में बात करते हुए, बिग बी ने कहा: ‘पिछले दशक में, इस डायलॉग को आईकोनिक स्टेटस का दर्ज मिला। इंटरनेट पर इस पर आधारित कई मीम्स हैं।‘एक्टर ने कहा, ‘और.. गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्मों की एक बेहतरीन सीरीज है।‘नवाजुद्दीन ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2013 में फिल्म में अपने परफॉर्मेंसस के लिए ‘स्पेशल जूरी अवॉर्ड‘ जीता था।कौन बनेगा करोड़पति 15 सोनी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें