Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन की 12 साल से अटकी फिल्म शूटबाइट हो सकती है रिलीज!

April 2, 2024

अमिताभ बच्चन की 12 साल से अटकी फिल्म शूटबाइट हो सकती है रिलीज!

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की 12 साल से अटकी फिल्म ‘शूबाइट’ रिलीज हो सकती है। निर्देशक शुजीत सरकार ने अमिताभ बच्चन को लेकर वर्ष 2012 में फिल्म शूबाइट बनाई थी।

‘शूबाइट’ कई तरह के विवादों के चलते अबतक रिलीज नहीं हुई है। शूबाइट के बाद शुजीत सरकार ने अमिताभ को लेकर फिल्म ¨पक, पीकू और गुलाबो सिताबो बनायी। शुजीत सरकार चाहते हैं कि फिल्म शूबाइट रिलीज हो। शूजीत सरकार ने कहा, शूबाइट फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है।

मैं सभी को फिल्म शूबाइट दिखाना चाहता हूं कि इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने किस तरह से अपना दिल और आत्मा निकालकर रख दी थी। फिल्म शूबाइट में ओवरड्रामा नहीं है बल्कि इस फिल्म में तो शांति से सिर्फ एक्सप्रेशन्स समझने का सीन है। शूबाइट अमिताभ बच्चन के साथ मेरा पहला सहयोग था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें