Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इनफ्लूंसर लाइफ में करीना का किरदार निभायेगी Amyra Dastur

March 1, 2023

इनफ्लूंसर लाइफ में करीना का किरदार निभायेगी Amyra Dastur

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर शॉर्ट फिल्म इनफ्लुएंसर लाइफ में करीना का किरदार निभाती नजर आयेंगी।अमायरा दस्तूर ने सोशल मीडिया पर अपनी शार्ट फिल्म इनफ्लूंसर लाइफ की एक झलक शेयर की हैं। इसमें वह करीना नाम की एक इन्फ्लुएंसर का किरदार निभा रही हैं।इस किरदार के लिए उन्होंने न सिर्फ खुद को पूरी तरह से बदला बल्कि खुद को इसमें ढाल लिया हैं।

अमायरा दस्तूर ने कहा, एक कलाकार के रूप में करीना का किरदार निभाना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से रोमांचक और संतुष्टिदायक अनुभव था। यह एक ग्रे के कई शेड्स के साथ एक जटिल किरदार है, जिसने भूमिका को और अधिक चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प बना दिया है। एक कलाकार के रूप में, मैं हमेशा ऐसी भूमिकाएँ निभाने का प्रयास करती हूं जो मुझे चुनौती देती हैं और मेरे ग्रोथ में मेरी मदद करती हैं, और ‘इन्फ्लुएंसर लाइफ’ में मेरा साथ ठीक यही हुआ है। इस रोमांचक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को एंजॉय करेंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें