Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Desi Boys का सीक्वल बनायेंगे आनंद पंडित

March 16, 2023

Desi Boys का सीक्वल बनायेंगे आनंद पंडित

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार आनंद पंडित फिल्म देसी बॉयज का सीक्वल बनाना चाहते हैं। देसी बॉयज में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभायी थी। आनंद पंडित फिल्म देसी बॉयज का सीक्वल बनाना चाहते हैं। आनंद पंडित से पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की ‘देसी बॉयज 2’ में वापसी होगी।

इस पर उन्होंने कहा, यह कहानी पर निर्भर करता है। हालांकि, मैं इसे एक युवा फिल्म के रूप में बनाना चाहता हूं। आनंद पंडित ने बताया कि वह ‘देसी बॉयज 2’ और ‘ओमकारा’ का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। आनंद पंडित ने कहा, मेरी कंपनी कई भाषाओं की फिल्मों पर काम कर रही है। ‘देसी बॉयज 2’, ‘द बिग बुल 2’, ‘सरकार 4’ और ‘ओमकारा’ का रीमेक लाइन में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें