Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 सप्ताह के हाथी के बच्चे को बचाने के लिए आगे आए Anant Ambani, एयरलिफ्ट कर Vantara पहुंचाया जाएगा ‘राजा’

November 21, 2026

7 सप्ताह के हाथी के बच्चे को बचाने के लिए आगे आए Anant Ambani, एयरलिफ्ट कर Vantara पहुंचाया जाएगा ‘राजा’

जामनगर: सात सप्ताह के एशियाई हाथी के बच्चे ‘राजा’ को, जो जन्म के दिन से ही अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, आपातकालीन इलाज के लिए असम के पोहुमारा से गुजरात के जामनगर स्थित ‘वनतारा’ ले जाया जा रहा है। पिछले सात सप्ताह से, ‘वनतारा’ की पशु चिकित्सा टीम उसके मालिक के घर पर ही राजा का इलाज कर रही थी। अब उसकी हालत ऐसी हो गई है कि उसे ठीक होने का मौका देने के लिए अस्पताल में भर्ती करके गहन इलाज की जरूरत है। इतने छोटे और कमजोर हाथी के बच्चे के लिए 2,500 किलोमीटर से अधिक की सड़क यात्रा संभव नहीं थी।

‘वनतारा’ के संस्थापक अनंत अंबानी की पहल से भारत में इस तरह का यह तीसरा एयरलिफ्ट है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि राजा को जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप से विशेष इलाज मिल सके।

‘वनतारा’ के सीईओ विवान करानी ने कहा, “राजा जब इस दुनिया में आया, तो उसका पैर टूटा हुआ था, लेकिन उसका हौसला कभी नहीं टूटा। पिछले सात सप्ताह से उसने अपने छोटे से शरीर के मुकाबले कहीं ज्यादा हिम्मत दिखाई है। अब हमारी बारी है कि हम उसे सहारा दें। श्री अनंत अंबानी की करुणा और सहयोग से, जिस सफर में सड़क मार्ग से कई दिन लग जाते, वह हवाई मार्ग से कुछ ही घंटों में पूरा हो जाएगा। ‘वनतारा’ में हम उसे खड़े होने, चलने और एक दिन दौड़ने का पूरा मौका देंगे।”

एक कठिन शुरुआत –
राजा का जन्म 2 अक्टूबर 2026 को असम के गोगमुख में हुआ था। उसकी माँ, जो खुद केवल 11 साल की थी, काफी कम उम्र की और अनुभवहीन थी। जन्म के बाद घबराहट और बेचैनी में उसने अपने नवजात बच्चे को लात मार दी, जिससे राजा के पिछले पैर की जांघ की हड्डी (फीमर) पूरी तरह से टूट गई। यह घटना उसके जन्म के पहले ही दिन हुई थी। ऐसी उम्र में जब एक हाथी के बच्चे को अपनी माँ के साथ लड़खड़ाते हुए अपने पहले कदम रखने चाहिए थे, तब राजा न तो खड़ा हो पा रहा था और न ही अपने पैरों पर अपना वजन डाल पा रहा था। वह अपनी माँ का कोलोस्ट्रम (पहला दूध) भी नहीं पी पाया, जो नवजात हाथी को ज़रूरी रोग-प्रतिरोधक क्षमता और ताकत देता है।

घर पर सात हफ्तों की देखभाल
राजा के मालिक और उसकी देखभाल करने वालों को समझ आ गया कि उसे विशेष मदद की ज़रूरत है, इसलिए उन्होंने ‘वनतारा’ से सहायता मांगी। ‘वनतारा रैपिड रिस्पॉन्स टीम’ 8 अक्टूबर 2026 को उसके पास पहुँची।

एक्स-रे से पता चला कि हड्डी पूरी तरह से टूटकर अपनी जगह से खिसक गई थी (ओवरराइडिंग फ्रैक्चर)। टीम ने प्लास्टर और सपोर्टिव पट्टी की मदद से पैर को स्थिर किया। राजा को खड़ा होने में मदद करने और घायल पैर का बोझ कम करने के लिए एक ‘स्लिंग’ (सहारा देने वाला झूला) का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, उसे एक विशेष दूध का विकल्प (मिल्क रिप्लेसमेंट) देना शुरू किया गया, जिसके लिए फीडिंग बोतलें दी गईं और उसकी देखभाल करने वालों को ज़रूरी निर्देश भी दिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें