Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी Ananya Pandey, साइबर-थ्रिलर फिल्म में करेंगी काम

February 2, 2023

इस नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी Ananya Pandey, साइबर-थ्रिलर फिल्म में करेंगी काम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ,विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित साइबर-थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। अनन्या पांडे ,विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित एक साइबर-थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा, “यह आधुनिक समय की अपील के साथ एक थ्रिलर है और हमारे समय के लिए बहुत रिलेवेंट है।

अनन्या पांडे को इस भूमिका में देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है क्योंकि यह कुछ ऐसा है जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।”अनन्या पांडे ने कहा, “जब विक्रमादित्य मोटवाने ने इस कहानी के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मुझे पता था कि मुझे इसका हिस्सा बनना है। बतौर फिल्ममेकर, में उनके साथ काम करने के लिए हमेशा से इच्छुक रही हूं और मैं अपने करियर की शुरुआत में उनके साथ काम करने के लिए वास्तव में भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।”

निखिल द्विवेदी ने कहा, “जब विक्रम ने प्रोड्यूस करने के लिए मेरे साथ स्क्रिप्ट साझा की, तो यह सबसे दिलचस्प कॉन्टेंट में से एक थी जिस पर मैंने हाल के दिनों में काम कर रहा था और मैंने कुछ ही घंटों में इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला किया। अनन्या बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं आनेवाले समय में उन्हें देखना बहुत ही शानदार होगा।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें