Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हाय नन्ना’ में अंगद बेदी का रोल ‘कुछ कुछ होता है’ में सलमान खान की भूमिका से मिलता-जुलता

December 9, 2023

‘हाय नन्ना’ में अंगद बेदी का रोल ‘कुछ कुछ होता है’ में सलमान खान की भूमिका से मिलता-जुलता

मुंबई: ‘हाय नन्ना’ से तेलुगु में डेब्यू करने वाले एक्टर अंगद बेदी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के लवर की भूमिका निभाते नजर आएंगे और उनकी यह भूमिका आइकोनिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भूमिका से काफी मिलती जुलती है।’हाय नन्ना’, जो कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में रिलीज होने के लिए तैयार है, प्यार और त्याग की पड़ताल करती है।

अपनी भूमिका को लेकर अंगद ने कहा, ‘लोगों को ‘हाय नन्ना’ में मेरे द्वारा निभाए गए अरविंद के किरदार और ‘कुछ कुछ होता हैं’ में सलमान भाई द्वारा निभाए गए अमन के किरदार के बीच काफी समानता मिलेगी। हालांकि मुझे नहीं लगता कि किसी की तुलना सलमान भाई से की जा सकती है। लेकिन हां, उस किरदार में समानताएं हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे ‘कुछ कुछ होता है’ के अमन की याद आ गई। ‘हाय नन्ना’ एक मॉडर्न लव स्टोरी है, लेकिन ‘कुछ कुछ होता है’ ने रोमांस शैली को हमेशा के लिए बदल दिया है, इसलिए, ‘हाय नन्ना’ कई मायनों में लोगों को ‘कुछ कुछ होता है’ की याद दिलाएगा। लेकिन हां, कुछ बड़ी कमी हैं जिन्हें भरना है और मैंने सबसे ईमानदार तरीके से अरविंद के किरदार के लिए अपना बेस्ट दिया है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें