Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुस्से में Ranbir Kapoor ने फेंका फैन का फोन, एक्टर हुए ट्रोल, सामने आई Viral Video की सचाई

January 31, 2023

गुस्से में Ranbir Kapoor ने फेंका फैन का फोन, एक्टर हुए ट्रोल, सामने आई  Viral Video की सचाई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने एक फैन का फोन फेंकते नजर आ रहे हैं। बता दें के इस वीडियो में एक फैन रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहा है, हालांकि तीन बार प्रयास किए जाने के बावजूद जब सेल्फी नहीं खिच पाता तो रणबीर को गुस्से में उसका फोन उठाकर एक झटके में पीछे फेंक देते हैं। इसके वीडियो को देख सभी लोगों ने रणबीर कपूर को जमकर लताड लगाई है। लेकिन कई बार जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं।

बता दें के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तुरंत इसके चर्चे शुरू हो गए। लोगों ने रणबीर कपूर को खरी-खरी सुनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि रणबीर के फैंस भी इस हरकत के लिए उनसे काफी नाराज नजर आए। कुछ लोगों को तो विश्वास ही नहीं हुआ कि रणबीर कपूर ऐसा कर सकते हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा के यह रणबीर का एटीट्यूड था? या ऐसा करने के पीछे उनका कोई मकसद था? ऐसे में इन्हीं सवालों का जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो के पीछे का राज है Oppo का स्मार्टफोन है। बता दें के ये वीडियो Oppo Reno8 T5G स्मार्टफोन को प्रमोट करने के लिए किया गया था। एक तरह से देखा जाए तो रणबीर कपूरा का ये वायरल वीडियो Oppo की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अब पूरी वीडियो भी सामने आ गई है। अब इस वीडियो में रणबीर अपने उसी फैन को Oppo ब्रैंड का नया फोन गिफ्च करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कई लोगों ने हालांकि कई लोगों ने इस मार्केटिंग स्ट्रेटेजी की निंदा की है और कंपनी को खरी-खरी सुनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें