Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anil Kapoor और Aditya Roy Kapur की थ्रिलर सीरीज ‘The Night Manager’ हुई रिलीस

February 17, 2023

Anil Kapoor और Aditya Roy Kapur की थ्रिलर सीरीज ‘The Night Manager’ हुई रिलीस

मुंबई: बॅालीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॅाय कपूर स्टारर फिल्म ‘द नाइट मैनेजर’ ओटीटी प्लेटफॅार्म हॅाटस्टार पर रिलीज कर दी गयी है। फिल्म ‘द नाइट मैनेजर’ थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। आदित्य ने इस सीरीज से ओटीटी प्लेटफॅार्म पर डेब्यू किया है। वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ एक ऐसे होटल मैनेजर की कहानी है जो नाइट शिफ्ट में काम करता है।

एक दिन अंजान महिला होटल में रहने आती है और कुछ ऐसा होता है जिसके बाद उसे उस महिला की मदद करनी पड़ जाती है । महिला जिस शख्स की पत्नी है, उसका संपर्क दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाए बैठे एक ऐसे शख्स से होता है जिसके पीछे खुफिया विभाग बरसों से लगा हुआ है। एक मदद इस नाइट मैनेजर की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लेकिन मैनेजर का अपना भी एक पास्ट होता है जिससे वह सालों से भाग रहा होता है। खुफिया विभाग उसे ऐसी घुट्टी पिलाता है कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी तरह उनके जाल में फंसता चला जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें