मुंबई। जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर की अस्थियां गंगा नदी में उसी जगह विसर्जित की, जहां करीब दस साल पहले अपने पिता सुरिंदर कपूर की विसर्जित की थीं। उनके साथ बड़े भाई बोनी कपूर भी थे। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋषिकेश में अनुष्ठान करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे थे। उनके साथ कई और लोग भी बैठे नजर आ रहे थे। तस्वीर में साध्वी भगवती सरस्वती भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
Grief and Healing…
Today we immersed Ma’s ashes in the Ganga
In the same place where we had laid Dad to rest nearly a decade ago…With the grief came a quiet sense of peace,
Like Ma and Dad are finally back together
With each other, home at last🙏 pic.twitter.com/LXq3bwwTm4— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 26, 2025
अभिनेता ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ’दुख और सुकून.. आज हमने मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित की.. उसी जगह जहां हमने करीब दस साल पहले पापा को अंतिम विदाई दी थी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘दुख के साथ एक शांति भी आई, जैसे मां और पापा आखिरकार फिर से साथ हो गए हैं। एक-दूसरे के पास, आखिरकार घर लौट आए हैं।‘
24 जून को फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और अपनी मां निर्मल कपूर के साथ बिताए आखिरी पलों को साझा किया।
90 साल की उम्र में हुआ था निधन
बता दें कि निर्मल कपूर का दो मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। निर्मल कपूर के निधन की जानकारी देते हुए कपूर परिवार ने एक संयुक्त बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था, ‘2 मई को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। उन्होंने आनंदमय जीवन जिया। वह अपने चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।‘
मेष: दिन शुभ रहेगा...