Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anil Kapoor ने workout video किया शेयर, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

April 9, 2023

Anil Kapoor ने workout video किया शेयर, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।अनिल कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए वीडियो और फोटो शेयर किया है। वीडियो में अनिल कपूर आॅक्सीजन मास्क लगाकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनिल कपूर ट्रेडमिल पर आॅक्सीजन मास्क लगाकर दौड़ रहे हैं। इस वीडियो पर अनिल कपूर के फैंस उनकी फिटनेस और एनर्जी की तारीफ कर रही हैं।

अनिल कपूर ने इस वीडियो में बताया कि उनकी फिटनेस रुटीन की शुरुआत सुबह से नहीं बल्कि रात से होती है। वह रोजाना करीब सात घंटे की नींद लेते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत डार्ट के गेम से करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए फिटनेस का मतलब अपने बारे में अच्छा महसूस करना है। मैं फिट रहने की कोशिश करता हूं, जिससे कैमरा फेस कर सकूं। मेरे ट्रेनर मार्क मेरे लिए प्लान बनाते हैं और मैं बिल्कुल वैसा ही करता हूं जैसा वो कहते हैं।एक्सरसाइज तो जरुरी है ही। उससे ज्यादा जरुरी है सही तरीके से खाना खाना। खाना स्वाद के लिए नहीं, ताकत और स्टैमिना के लिए खाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें