Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धमाल, अब तक 350 करोड़ से अधिक की कमाई

December 9, 2023

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धमाल, अब तक 350 करोड़ से अधिक की कमाई

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 350 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज हुयी है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग दर्शको के द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

दर्शको को फिल्म एनिमल बेहद पसंद आ रही है।’एनिमल’ में अपनी रिलीज के पहले हफ्ते शानदार कमाई की। एनिमल ने सात दिनों में 338 करोड़ की शानदार कमाई की थी।फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।’एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है।एनमिल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 350 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें