Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनिमल फिल्म ने 835 करोड़ की कमाई के आंकड़े को किया पार

December 19, 2023

एनिमल फिल्म ने 835 करोड़ की कमाई के आंकड़े को किया पार

मुंबई: फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अभिनीत इस फिल्म को देखने के लिए अब भी लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए निर्देशक वांगा की जमकर तारीफ हो रही है।

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस कामयाबी को देखने से पहले काफी संघर्ष भरे दिन भी देखे हैं। उनकी पिछली फिल्मों में से एक फिल्म के लिए जब उन्हें पैसों की तंगी हुई थी तो उनके परिवार ने फिल्म पूरी करने के लिए अपनी 36 एकड़ पैतृक खेत बेच दिये थे।

एनिमल में रणबीर के साथ सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार एक फिल्म के निर्माण के दौरान संदीप वांगा के पास एक करोड़ 60 लाख रुपये कम पड़ गये थे। तब उनके परिवार ने उनकी फिल्म के लिए अपनी 36 एकड़ की जमीन बेच दी थी।

कार्णिक ने आगे कहा कि संदीप वांगा ने असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन निर्देशक के तौर पर उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ एक कंपनी बनाई, लेकिन फिल्मांकन से ठीक एक महीने पहले उनके फाइनेंसरों ने हाथ पीछे खींच लिए थे।

कार्णिक ने बताया कि उनके भाई प्रणय अमेरिका से आए थे। उन्होंने वहां एक आईटी नौकरी की थी, अपने परिवार को वहीं छोड़ कर वे अपने भाई को फिल्म बनाने में मदद करने के लिए यहां आ गए। सभी एक साथ आए, पैसा लगाया और अर्जुन रेड्डी बनाई। यह हिट हो गई। कार्णिक ने कहा कि संदीप वांगा की शाहिद कपूर के साथ दूसरी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की, तीसरी फिल्म रणबीर कपूर के साथ है, जिसने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। उनकी अगली फिल्म प्रभास के साथ है।

उल्लेखनीय है कि संदीप रेड्डी वांगा की‘एनिमल’साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है, जिसने हाल ही में दुनियाभर में 835 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें