Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

महात्मा गांधी पर फिल्म ला रहे Anubhav Sinha, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां दिखाना फिल्ममेकर्स का फर्ज

October 4, 2026

महात्मा गांधी पर फिल्म ला रहे Anubhav Sinha, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां दिखाना फिल्ममेकर्स का फर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने नेशनल आइकॉन की कहानियां पर रोशनी डालने की जरूरत पर जोर दिया है। इस अपकमिंग फिल्म को सुधीर मिश्रा और मनोज बाजपेयी के साथ बनाया जा रहा है, जिसमें महात्मा गांधी की जिंदगी के कम जाने जानें वाले 21 दिनों की कहानी देखने मिलेगी।

जाने-माने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने अपनी एंबिशियस थीएट्रिकल फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें वे कम जाने-पहचाने भारत की आजादी के इतिहास से जुड़ी कहानी पेश करने वाले हैं।

इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी लीड रोल निभाते हुए महात्मा गांधी की भूमिका ने नजर आने वाले हैं, जबकि सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में होने वाले हैं। फिल्म की कहानी आजादी के समय की है, उन 21 दिनों की जब गांधी जी दिल्ली में सत्ता के केंद्र से दूर चले गए थे और उनका यह कदम चुपचाप आत्मक खोज के लिए उठाया गया था।

अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म को बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले नरेंद्र हीरावत के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि NH स्टूडियोज़ द्वारा इसे प्रेजेंट किया जा रहा है। यह फिल्म दो मास्टर कहानीकारों के बीच एक शबर सिनेमाई सहयोग को दिखाती है।

यह प्रोजेक्ट अपने रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है और इसकी बड़ी वजह है दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान जी का फिल्म में शामिल होना। वहीदा रहमान कई वर्षों बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है और उनकी मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज होना लाजमी है।

मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और वहीदा रहमान जैसी टैलेंटेड कास्ट के साथ यह फिल्म शानदार थियोरेटिकल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है, जिसमें दर्शक इंसानी भावनाओं को अनुभव करेंगे।

इस तरह की अहम ऐतिहासिक कहानियों को पर्दे पर लाने के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने कहा, “मेरा मानना है कि अगले 100 सालों तक हर साल गांधी पर एक या दो फिल्में बननी चाहिए। एक फिल्ममेकर के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां दर्शकों तक पहुंचाते रहें।

भारत को बनाने में उनका सबसे अहम योगदान था, जिस भारत को हम आज जानते हैं, जिसमें हम रहते हैं, जिसका जश्न मनाते हैं और जिस पर गर्व से नारे लगाते हैं।” यह फिल्म हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है, जिसमें भारतीय सिनेमा के दो बेहतरीन क्रिएटिव दिमाग एक साथ आए हैं और ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो निजी होने के साथ-साथ हर किसी से जुड़ी हुई महसूस होती है।

फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, इसमें मनोज बाजपेयी संग सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि इसे NH स्टूडियोज़ द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें