Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

काव्या- एक जज्बा एक जुनून में अपने अभिनय को लेकर बोले अनुज सुलेरे, यह काफी जटिल है

September 8, 2023

काव्या- एक जज्बा एक जुनून में अपने अभिनय को लेकर बोले अनुज सुलेरे, यह काफी जटिल है

नई दिल्ली: शो काव्या- एक जज्बा एक जुनून में शामिल हुए अभिनेता अनुज सुलेरे ने शो में अपने किरदार और टीम के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।सुम्बुल तौकीर खान द्वारा काव्या के रूप में अभिनीत, यह कहानी एक महत्वाकांक्षी आईएएस अधिकारी की यात्र पर आधारित है जो देश की सेवा करने और आम आदमी की मदद करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपने लक्ष्य से प्रेरित, काव्या एक मजबूत महिला चरित्र है जो कठिन विकल्प चुनने और आगे बढ़ने से नहीं डरती।

ओटीटी शो और फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वालेअनुज इस शो में काव्या के मंगेतर के रूप में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे।शो के बारे में बात करते हुए, अनुज ने कहा, ‘मैं काव्या एक जज्बा, एक जुनून का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। इतने सहयोगी और मिलनसार कलाकारों के साथ काम करने से यह अनुभव और भी सुखद हो गया है।‘

अपने किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेता ने साझा किया, ‘‘शो में मैं एक आईएएस उम्मीदवार और काव्या के मंगेतर, शुभम का किरदार निभा रहा हूं, लेकिन यह किरदार काफी जटिल है । नेकदिल होने और काव्या से प्यार करने के बावजूद, उसका अहंकार उसे अत्यधिक परेशान करता है। वह विफलता के प्रति संवेदनशील है और अंतत: वह उससे अपना उद्देश्य छोड़ने के लिए कहता है।’

उन्होंने कहा, ‘पूरे शो के दौरान, दर्शक देखेंगे कि वह विभिन्न परिस्थितियों से कैसे गुजरते हैं जो उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को सामने लाते हैं।‘शुभम और काव्या का आईएएस अधिकारी बनने का साझा सपना था, लेकिन जब उन्हें अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ा, तो वे खुद को एक चौराहे पर पाते हैं। यह शो उनके रिश्ते की जटिलताओं, उनके द्वारा अनुभव की जाने वाली मिश्रित भावनाओं और उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने की खूबसूरती से पड़ताल करता है।काव्या- एक जज्बा, एक जुनून का प्रीमियर 25 सितंबर से सोनी पर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें