Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे सिकंदर पर अनुपम खेर और किरण खेर ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर दी दिल खोलकर बधाई

October 31, 2025

बेटे सिकंदर पर अनुपम खेर और किरण खेर ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर दी दिल खोलकर बधाई

 नई दिल्ली :  पर्दे पर अपनी मंझी हुई अदाकारी से फैंस के दिलो में छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर असल जिंदगी में फैमिली मैन हैं। एक्टर को अच्छे से पता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है। अनुपम ने अब अपने बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके नाम सोशल मीडिया पर बहुत प्यारा पोस्ट भी लिखा है। अनुपम खेर ने सिकंदर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है।

ये भी पढ़ें –  शबाना आजमी ने फैंस को मिलवाया अपने ‘दो अनमोल रतन’ से, जानिए कौन हैं ये?

फोटो अवॉर्ड फंक्शन की है जिसमें दोनों के चेहरे पर सुकून और प्यार झलक रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यारे सिकंदर, जन्मदिन मुबारक हो! ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें! आपने बहुत लंबा सफर तय किया है! आपके साथ एक ही मंच पर होना और पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे सुखद एहसास है! स्वस्थ और खुश रहो! हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं!” अनुपम खेर के अलावा किरण खेर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है।

बेटे सिकंदर पर अनुपम खेर और किरण खेर ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर दी दिल खोलकर बधाई

उन्होंने अपनी और सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘प्यारे सिकंदर… जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करे, आप मेरा दिल हैं।” सिकंदर ने मां किरण खेर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार लुटाया है। बता दें कि सिकंदर खेर भी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं और उन्हें हाल ही में 2020 में आई सीरीज ‘आर्या’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी पुरस्कार मिला था।

ये भी पढ़ें –  ‘मैंने अभी सब कुछ हासिल नहीं किया’, लोकप्रियता को लेकर सोनम बाजवा ने जाहिर की अपनी राय

अनुपम खेर ने बेटे के अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की थी, लेकिन सिकंदर अनुपम खेर के सगे बेटे नहीं हैं, बल्कि वे किरण खेर और उनके पहले पति, बिजनेसमैन गौतम बेरी के बेटे हैं। किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के रिश्ते में खटास आने के बाद दोनों ने 6 साल की शादी खत्म कर दी। उस वक्त भी अनुपम खेर और किरण खेर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। किरण खेर की शादी टूटने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। अनुपम खेर को हमेशा सिकंदर का हौसला बढ़ाते देखा गया है। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू से लेकर अवॉर्ड फंक्शन तक में कहीं भी सिकंदर को अकेले नहीं छोड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें