Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुपम खेर ने 540वीं फिल्म ‘कैलोरी’ की घोषणा, कहा: ‘ये बताते हुए खुशी…’

September 7, 2023

अनुपम खेर ने 540वीं फिल्म ‘कैलोरी’ की घोषणा, कहा: ‘ये बताते हुए खुशी…’

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 540वीं फिल्म ‘कैलोरी’ की शूटिंग शुरू कर दी है।अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि फिल्म कनाडाई निर्देशक ईशा मरजारा द्वारा निर्देशित है। इसकी शूटिंग अमृतसर और मॉन्ट्रियल में की जा रही है।खेर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना पगड़ी वाला लुक साझा किया। उन्होंने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।

उन्ज़्होंने लिखा, ’यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने एमवी 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘कैलोरी’ एक कनाडाई फिल्म है, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कनाडाई निर्देशक ईशामारजारा द्वारा निर्देशित और जोबालास द्वारा निर्मति है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर और मॉन्ट्रियल में हुई है। इस मानवीय त्रासदी की पटकथा ने मेरे दिल को गहराई तक छू लिया।’

अभिनेता अगली बार विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित एक मेडिकल थ्रिलर ‘द वैक्सीन वॉर’ में दिखाई देंगे।यह भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान कोवैक्सिन के विकास की सच्ची कहानी बताती है। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।इसके बाद खेर ‘द सिग्नेचर’ में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें