Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anupam Kher ने Ayodhya में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर की झलक की सांझा

October 3, 2023

Anupam Kher ने Ayodhya में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर की झलक की सांझा

मुंबई: दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर की एक झलक साझा की है।अनुपम ने इंस्टाग्राम पर मंदिर निर्माण का एक वीडियो साझा किया। वह आइकॉनिक लोकेशन के बारे में बताते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर की तैयारी चल रही है।

उन्होंने इसे कैप्शन दिया: ’दोस्तों! मैं आपको अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर की झलक दिखा रहा हूं। बहुत सुखद अनुभूति हुई इस बनते हुए विशाल मंदिर को देखकर। हर भक्त रामलला के मंदिर के निर्माण में अपनी श्रद्धा और भक्ति से लिप्त है। पूरे अयोध्या के वातावरण में जय श्रीराम की गूंज है! मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे आग्रह करने पर मुझे इस मंदिर की एक ईंट भेंट में मिली!’क्लिप में अनुपम ने यह भी साझा किया कि राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी में किया जाएगा।वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुपम को आईबी 71, एक्सट्रैक्शन सीरीज़, द फ्रीलांसर में देखा गया था और अगली बार टाइगर नागेश्वर राव में देखा जाएगा।

बड़ी खबरें पढ़े : Siddharth Malhotra की फिल्म योद्धा की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी रिलीज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें