Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Anupama’ बनी बच्चों की दोस्त, Star Plus ला रहा है नया शो ‘दिल की बातें’

May 28, 2025

‘Anupama’ बनी बच्चों की दोस्त, Star Plus ला रहा है नया शो ‘दिल की बातें’

एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को दिल छू लेने वाली और मनोरंजक कहानियां दी हैं। नए और असरदार कंटेंट के साथ लोगों का दिल जीतने वाला ये चैनल अब एक नई मिनी-सीरीज़ ‘दिल की बातें’ लेकर आने वाला है।

इस बार आपकी फेवरेट अनुपमा यानी रूपाली गांगुली एक नए अवतार में नजर आएंगी। ‘दिल की बातें’ में वो एक दिलचस्प टॉक शो होस्ट करेंगी, जिसमें उनके साथ होंगे कुछ प्यारे और चुलबुले बच्चे। इस खास शो में अनुपमा बच्चों की मेंटर और दोस्त बनकर उनसे खुलकर बातें करती दिखेंगी, जहां हंसी-मजाक, मासूमियत और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पाठ मिलकर एक खूबसूरत सफर बनाएंगे।

‘दिल की बातें’ शो में अनुपमा की समझदारी और बच्चों की सच्ची, बेबाक दुनिया का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। मस्ती भरी बातों, दिल छू लेने वाले पलों और हंसी से भरपूर हर एपिसोड में दर्शकों को हर उम्र के लिए कुछ ना कुछ खास देखने को मिलेगा।

रूपाली गांगुली की अपनी खास मिठास और प्यारे-प्यारे बच्चों की टोली के साथ ये शो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला है। बचपन की यादों को ताज़ा करेगा और दिल को छू जाने वाले पल देगा। चाहे आप लंबे समय से अनुपमा के फैन हों या फिर परिवार के साथ देखने लायक कोई पॉज़िटिव शो ढूंढ़ रहे हों, तो ‘दिल की बातें’ आपके लिए ही है। 9 जून से हर शाम 6:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर देखिए ‘दिल की बातें’, जहां होगी बच्चों की मासूम बातों में बड़ी सीख, ढेर सारी हंसी, प्यार और वो आवाज़ें जो सीधे दिल तक जाएंगी। इसे मिस मत कीजिए!

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें