Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

AR Rahman ने जन्मदिन पर अपने डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म की घोषणा की

January 7, 2023

AR Rahman ने जन्मदिन पर अपने डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म की घोषणा की

मुंबई: संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार एआर रहमान शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म कतरार के लॉन्च की घोषणा की है।

प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को हुआ था। वह उभरते हुए कलाकारों के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं। और डिजिटल प्लेटफॉर्म कतरार पर संगीत कलाकार अपने क्रिएशन (रचनाओं) को सीधे अपलोड कर सकते हैं और उनसे कमाई कर सकते हैं। रहमान कतरार मंच के माध्यम से अपनी कुछ विशेष क्रिएशन को भी जारी करेंगे।

एआर रहमान ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, मुङो आज घोषणा करते हुए खुशी हो रही है-कतरार, वर्तमान में विकसित हो रहा मेटावर्स प्लेटफॉर्म, लॉन्चिंग के करीब एक कदम है। और मैं इस यात्र को आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

रिपोर्ट के अनुसार, एआर रहमान को कई फिल्मों में संगीत देने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने दो ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। वह छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेता भी हैं और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया जा चुका है।

एआर रहमान ने वीडियो में कहा कि मंच नई तकनीकों और कलाकारों के लिए प्रत्यक्ष राजस्व लाने के लिए है। यह नई प्रतिभाओं को लाने और उन्हें इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने और पुराने एवं नए के बीच की खाई को पाटने के लिए एक मंच देने के बारे में है। जल्द ही इस मंच पर कई अंतरराष्ट्रीय रचनाएं होंगी। मंच को एचबीएआर फाउंडेशन के साथ साङोदारी में विकसित किया जा रहा है और इसे हेडेरा नेटवर्क पर तैनात किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें