Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, हाथ थामे आए नजर

December 31, 2023

अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, हाथ थामे आए नजर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टस्टि शूरा खान से शादी की है। शनिवार की सुबह अरबाज खान और शूरा खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों नये साल का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। न्यूली मैरिड कपल कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर दिखाई दिया।

अरबाज खान ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए तो वहीं शूरा ने ग्रे कलर का को-आर्ड सेट पहना था। उन्होंने ब्लैक साइड बैग, ब्लैक कैप और व्हाइट स्रीकर्स से स्टाइल किया था। अरबाज और शूरा ने हाथ में हाथ डाले चलते हुए एयरपोर्ट पर चेक इन किया।अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर को एक्टर की बहन अर्पतिा खान शर्मा के आवास पर एक अंतरंग समारोह में हुई। समारोह के बाद, अरबाज खान ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शादी की जानकारी दी।

एक्टर ने शादी समारोह से अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, अर्पतिा खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और अरहान खान शामिल हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ’एक खुशहाल परिवार पहले से स्वर्ग है।‘अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। वे 2016 में अलग हो गए और 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज खान ने जियोर्जयिा एंड्रियानी को भी डेट किया था, लेकिन पिछले साल दोनों अलग हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें