Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया गॉट टैलेंट सेट पर अरहान खान की सरप्राइज विजिट, मलाइका से मिले

October 2, 2025

इंडिया गॉट टैलेंट सेट पर अरहान खान की सरप्राइज विजिट, मलाइका से मिले

एंटरटेनमेंट डेस्क: मलाइका अरोड़ा, जो इस बार इंडिया गॉट टैलेंट के नए सीजन की जज हैं, प्रतिभाओं को न सिर्फ जज करेंगी बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करती नजर आएंगी। इसी दौरान उनके बेटे अरहान खान सरप्राइज विज़िट करने वाले हैं। यह अचानक होने वाली मुलाकात दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि यह मां-बेटे के गहरे बॉन्ड को एक बार फिर सामने लाएगी।

मलाइका और अरहान का रिश्ता हमेशा ही देखने लायक रहा है। मां-बेटे की यह जोड़ी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और समर्थन को बार-बार दिखाती रही है। इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर भी यह खूबसूरत बॉन्डिंग साफ झलकने वाली है, जहाँ अरहान की मुस्कान और मलाइका की ममता दर्शकों को उनके रिश्ते की गहराई का अहसास दिलाएगी।

इंडियाज़ गॉट टैलेंट का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर होगा।

ये भी पढ़ें: Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें