Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाउसफुल 5 में होगी Arjun Rampal की एंट्री ,अहम भूमिका में आएंगे नजर

May 18, 2024

हाउसफुल 5 में होगी Arjun Rampal की एंट्री ,अहम भूमिका में आएंगे नजर

मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की एंट्री हाउसफुल 5 में हो सकती है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की चर्चा काफी समय से हो रही थी। हाउसफुल 5 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के बाद अब अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो सकती है। अर्जुन रामपाल 14 साल बाद ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी में शामिल होने जा रहे है। इससे पहले ‘हाउसफुल’ में अर्जुन रामपाल ने मेजर कृष्णा राव नाम का किरदार निभाया था। हाउसफुल के पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल नजर आए थे। ऐसे में फैंस को बहुत लंबे समय से इस फिल्म का इंतज़ार है। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। यह फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।बताया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5 ,06 जून 2025 को को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें