Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द ही इस शो में जज बने दिखेंगे अरशद वारसी, खुद किया Reveal

November 3, 2023

जल्द ही इस शो में जज बने दिखेंगे अरशद वारसी, खुद किया Reveal

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) ‘झलक दिखला जा’ के आगामी सीजन में जज के रूप में नजर आयेंगे।अरशद वारसी ने कहा, नृत्य हमेशा से मेरे सबसे बड़े जुनूनों में से एक रहा है और मुझे वर्षों से इस मंच पर शानदार प्रदर्शन देखना पसंद है। मेरे मन में उन प्रतियोगियों के लिए बहुत सम्मान है जो अपने आराम की जिंदगी से बाहर निकलकर इसमें हिस्सा लेंगे। इस चुनौती का सामना करें, और प्रत्येक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अपना दिल और आत्मा लगा दें।

अरशद वासरी ने बताया, खुद को वहां पेश करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है और मुझे उम्मीद है कि मेरी प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन उन्हें इस यात्र के दौरान बेहतर कलाकार बनने में मदद करेंगे। मेरा लक्ष्य उन्हें दिल से नृत्य करने और आनंद लेने के लिए प्रेरित करना है।निश्चित रूप से मैं उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता से मनोरंजन और प्रेरणा पाने के लिए उत्सुक हूं। मैं इस नए सीजन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।‘झलक दिखला जा’जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें