एंटरटेनमेंट डेस्क: महान गायिका आशा भोसले अपनी अंतिम यात्रा के लिए निकल चुकी हैं। उनका मोक्ष रथ 1000 फूलों से सजाया गया है। सिंगर का अंतिम संस्कार मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आशा भोसले की अंतिम विदाई पर आज हर भारतीय की आंख नम है।

अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग उनके घर पहुंचे। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, तब्बू, संगीतकार ए. आर. रहमान, अभिनेत्री आशा पारेख सहित कई सितारों ने आशा भोसले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बता दें दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
मेष: दिन शुभ रहेगा...