कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले Rajpal Yadav इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में वह तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज बताया जा रहा है।
यह मामला साल 2010 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने अपनी निर्देशित फिल्म Ata Pata Laapata के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद कर्ज और उस पर ब्याज बढ़ता गया। रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कोर्ट की ओर से कई मौके दिए गए, लेकिन बकाया पूरा न होने पर उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं।
राजपाल यादव के समर्थन में फिल्म जगत की कई हस्तियां सामने आई हैं। Salman Khan, Ajay Devgn, Sonu Sood और Tej Pratap Yadav समेत कई लोगों ने मदद की घोषणा की है। सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही है, जबकि तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता दी है।
इसी बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी आगे आकर सहयोग का ऐलान किया है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कउन्होंने अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया।
फिलहाल यह मामला कानूनी प्रक्रिया में है, लेकिन जिस तरह से अलग-अलग क्षेत्रों से लोग उनके समर्थन में आ रहे हैं, उससे साफ है कि इंडस्ट्री और समाज में उनके लिए सहानुभूति और सम्मान दोनों मौजूद हैं।हा कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने वर्षों तक लोगों को हंसाया है, इसलिए मुश्किल समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...