Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रोड्यूसर इरशाद खान की “फिर से बम्पर ड्रॉ” में Asrani, Annu Kapoor और Rajpal Yadav आएंगे नजर

July 27, 2024

प्रोड्यूसर इरशाद खान की “फिर से बम्पर ड्रॉ” में Asrani, Annu Kapoor और Rajpal Yadav आएंगे नजर

मुंबई : राजपाल यादव, जाकिर हुसैन स्टारर कॉमेडी फिल्म बंपर ड्रा का सीक्वेल अब लगभग आठ साल बाद बनने जा रहा है। निर्माता इरशाद खान की इस हास्य फिल्म का नाम “फिर से बम्पर ड्रा” होगा जिसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है और अब जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है। फ़िल्म का टीज़र पोस्टर निर्मताओं ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया हैं। फिल्म फिर से बंपर ड्रा में लिजेंड्री कलाकारों के साथ ही अन्नू कपूर, असरानी जैसे अभिनेता भी नजर आएंगे।

प्रोड्यूसर इरशाद खान की फ़िल्म “फिर से बम्पर ड्रा” में लिजेंड्री अभिनेता असरानी, अन्नू कपूर, राजपाल नवरंग यादव, मोनिका बेदी, रायो बखिरता, अर्चना गौतम, पेन्टल, विक्रम कोचर, समीक्षा भटनागर, मुकेश भट्ट, कमलेश सावंत, विजय पाटकर, मुश्ताक खान, बृजेंद्र काला, राहुल शर्मा  और कुरुश देबू जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिंदी फ़िल्म बंपर ड्रा में राजपाल यादव, ओमकार दास मानिकपुरी (नत्था) और जाकिर हुसैन सहित कई शानदार अदाकारों ने अभिनय किया था। फ़िल्म के कई दृश्य के क्लिप और मीम्स आज भी सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं। इरशाद खान द्वारा निर्देशित और निर्मित इस कामयाब हिंदी फिल्म बम्पर ड्रॉ की स्टोरी दो दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है जो मेहनत किए बिना बहुत सारा पैसा हासिल करना चाहते हैं। वे यह सब कैसे करते हैं और क्या सिचुएशन क्रिएट होती है कि पूरा तमाशा देखकर दर्शक हंसने पर मजबूर हो गए। अब इस कहानी के अगले हिस्से में कई और कलाकार भी इस कॉमेडी ड्रामा में जुड़कर दर्शकों के लिए ज़बरदस्त एंटरटेन करने वाले हैं ।

“फिर से बंपर ड्रा” का फिल्मांकन जल्द शुरू होने जा रहा है। ब्लैकस्टोन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता इरशाद खान एवं दिनेश कुमार हैं फ़िल्म के निर्देशक राशिद साबिर खान हैं। इस कॉमेडी पिक्चर की पटकथा और संवाद राशिद साबिर खान ने लिखे हैं जबकि संगीतकार सैयद अहमद, गीतकार इरशाद खान हैं। फ़िल्म की शूटिंग सितंबर से मुंबई और दुबई में की जाएगी। इसके कार्यकारी निर्माता एजाज़ुद्दीन शेख, शौकिन पाल सिंह, डीओपी रोहित येवले, एडिटर चंदन अरोड़ा और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बोस्की शेठ हैं। फ़िल्म का बैकग्राउंड स्कोर अनामिक चौहान कम्पोज़ करेंगे, एक्शन डायरेक्टर मोसेज़ फर्नांडिस और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं।

फिल्म फिर से बम्पर ड्रा का म्युज़िक फ़िल्म का विशेष आकर्षण  होगा। निर्माता इरशाद खान अपनी फिल्मों में बहुत ही रोमांटिक और सूफ़ी गीतों के लिए लोकप्रिय हैं हाल ही में, फिल्म के लिए कुमार शानू की आवाज़ में एक रोमांटिक गाना रिकॉर्ड किया गया था फ़िल्म फिर से बम्पर ड्रा  में भी हेम मेलोडियस संगीत सुनने को मिलेगा । फ़िल्म की शूटिंग मुंबई और दुबई के विभिन्न लोकेशन पर २० सितंबर से शुरू होगी

इस अवसर पर निर्माता इरशाद ख़ान ने बताया ” हम दर्शकों के लिए ‘फिर से बंपर ड्रा’ लाकर रोमांचित हैं। फिल्म बम्पर ड्रा को हास्य और प्रासंगिक कहानी के लिए पसंद किया गया था। इस सीक्वल के साथ हमारा लक्ष्य और भी अधिक हंसी और मनोरंजन को दर्शकों तक पहुँचाना हैं  है। हमारी टीम ने स्क्रिप्ट और संगीत पर कड़ी मेहनत की है और हमें विश्वास है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।   शानदार कलाकारों और क्रू के साथ, फिर से बंपर ड्रा का लक्ष्य दर्शकों के लिए ताज़ा कॉमेडी और मनोरंजन के साथ फ़िल्म को प्रस्तुत करना हैं ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें