Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: इस शानदार बंगले में लेंगे अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सात फेरे, तारीख आई सामने

January 6, 2023

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: इस शानदार बंगले में लेंगे अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सात फेरे, तारीख आई सामने

आप सभी ये तो जानते होंगे के सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं, वजह है उनका रिलेशन। इसी बीच अब एक बड़ी खबर मिल रही है जो दोनों के फैंस को बेहद खुश करने वाली है। दरअसल, मिली कुछ खबरों के मुताबिक राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस महीने के बाद हो सकती है। बता दें के अभी वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है के शादी के बाद केएल राहुल-अथिया शेट्टी का घर रणबीर-आलिया के बांद्रा स्थित घर से दो बिल्डिंग दूर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक खंडाला में सुनील शेट्टी के लैविश बंगले में शादी की रस्म अदा की जाएंगी। यह केएल राहुल और अथिया की वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट वेन्यू है।

सिर्फ यही नहीं बल्कि रिपोर्ट के मुताबिक राहुल-अथिया की शादी एक प्राइवेट अफेयर होगी। क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और शेट्टी के कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, जैसा कि शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे इसलिए सुनील शेट्टी और केएल राहुल की फैमिली ने अप्रैल में एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, बिजनेस और पॉलिटिकल फील्ड के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन की प्लानिंग की है। अब देखना ये होगा के दोनों कब अपनी शादी के डेट अनाउंस करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें