Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: 2.30 बजे निकलेगी KL Rahul की बारात, 3 बजे लेंगे सात फेरे

January 23, 2023

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: 2.30 बजे निकलेगी KL Rahul की बारात, 3 बजे लेंगे सात फेरे

जैसा के आप सभी जानते ही होंगे के सुनील शेट्टी की बेटी यानी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शाद 23 जनवरी यानी के आज होने जा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें के कपल की शादी सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला बंगले में होगी। ऐसे में बता दें के मंडप सज चुका है और शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 3 बजे शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी से मिलेगा। शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और उनकी फैमिली और करीबी लोग अभी एक होटल में ठहरे हुए हैं। केएल राहुल की बारात इसी होटल से निकलेगी। बारात करीब 2.30 बजे सुनील शेट्टी के घर पहुंचेगी। सुनील शेट्टी, उनकी पत्नी और अथिया खंडाला वाले घर में हैं। बाकी सभी लोग होटल में हैं और बारात लेकर अथिया को विदा करने सुनील शेट्टी के घर पहुंचेंगे। फिर 3 बजे फेरे होंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 3 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्में पूरी करने के बाद ये कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी और मीडिया से मुलाकात करेगा। शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे। अथिया और केएल राहुल की शादी में मेहमान पहुंच चुके हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर संग कपल की शादी का हिस्सा हेंगे। अर्जुन और अंशुला संगीत सेरेमनी में भी दिखाई दिए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें