Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: आज से शुरू हुए Pre Wedding Functions, मेहमानों को दी जा रही फोन दूर रखने की हिदायत

January 21, 2023

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: आज से शुरू हुए Pre Wedding Functions, मेहमानों को दी जा रही फोन दूर रखने की हिदायत

जैसा के आप सभी जानते ही होंगे के सुनील शेट्टी की बेटी यानी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ऐसे में कपल के शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस आज से शुरू हो चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें के कपल की शादी सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला बंगले में होगी। जनकारी के अनुसार बता दें के मेहंदी की रस्म 22 जनवरी को होगी और ये रस्म घर के अंदर ही होगी और ज्यादा फंक्शन नहीं होंगे।

दूल्हा और दुल्हन के साइड के सिर्फ 100 मेहमानों की मौजूदगी में कपल की शादी होगी। इसी के साथ खबर ये भी है के सभी मेहमानों को हिदायत दी गई है कि वे तस्वीरें पोस्ट न करें और उनके फोन दूर रखे जा रहे हैं। शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के भी शामिल होने की उम्मीद है हालांकि वेडिंग में पूरी तरह फैमिली के ही लोग शामिल होंगे। जूम डिजिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ हफ्तों बाद एक बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा।

कुछ खबरों की मानें तो क्रिकेट के बिजी शेड्यूल को देखते हुए, मई में आईपीएल के समाप्त होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट के दिग्गजों के लिए एक वेडिंग बैश की प्लानिंग की गई है। हालांकि शादी 23 जनवरी को है, मेहमान 21 जनवरी को पहुंचने शुरू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि अथिया और केएल राहुल की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही मीडिया को शादी की भनक लग गई थी, इसलिए वेन्यू पर पैपराज़ी के लिए स्पेशल अरेंजमेंट्स किए गए हैं। अब सभी फैंस शादी को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें