Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: संजय दत्त ने ट्वीट कर दी कपल को बधाई, कुछ देर में फेरे लेंगे दूल्हा-दुल्हन

January 23, 2023

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: संजय दत्त ने ट्वीट कर दी कपल को बधाई, कुछ देर में फेरे लेंगे दूल्हा-दुल्हन

जैसा के आप सभी जानते ही होंगे के सुनील शेट्टी की बेटी यानी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शाद 23 जनवरी यानी के आज होने जा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें के कपल की शादी सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला बंगले में होगी। ऐसे में बता दें के मंडप सज चुका है और शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 3 बजे शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी से मिलेगा। शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे।

ऐसे में अभी से ही कपल को बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने ट्वीट किया है जिसमें वे सुनील शेट्टी को और कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बधाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने ट्वीट में लिखा – ट्विटर पर ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी को बेटी अथिया की शादी पर बधाई दी. दत्त ने कपल के लिए एक ‘अमेजिंग जर्नी ‘ की भी कामना की और लिखा, “अन्ना @SunielVShetty को बहुत-बहुत बधाई @theathiyashetty को @klrahul के साथ शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए इस अमेजिंग फिलिंग का गवाह बनने के लिए. कपल को उनके आगे के जीवन के लिए एक शानदार जर्नी की कामन।”

जानकारी के लिए बता दें के अथिया और केएल राहुल की शादी में मेहमान पहुंच चुके हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर संग कपल की शादी का हिस्सा हेंगे। अर्जुन और अंशुला संगीत सेरेमनी में भी दिखाई दिए थे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें