Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेम्स कैमरून की ‘Avatar Fire and Ash’ ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? जानिए ताजा अपडेट

January 16, 2026

जेम्स कैमरून की ‘Avatar Fire and Ash’ ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? जानिए ताजा अपडेट

Avatar Fire and Ash OTT Release: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की रहस्यमयी और भव्य दुनिया में पहुंचा दिया। दमदार विजुअल्स और बड़े स्केल की कहानी के चलते फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। अब जब थिएटर रन अपने अंतिम चरण में है, तो दर्शकों की नजरें इसकी ओटीटी रिलीज़ पर टिकी हैं।

ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

फिल्म को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। अगर पिछली ‘अवतार’ फिल्मों के ओटीटी पैटर्न को देखें, तो माना जा रहा है कि यह फिल्म अप्रैल से जून 2026 के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। संभावना है कि इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकें।

ये भी पढ़ें : बाइक चला रहा था लड़का… पीछे बैठ उसे मारती रही लड़की, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लगाई क्लास, देखें Video

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कहानी जेक सुली और नेयतिरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ पैंडोरा पर नए खतरे का सामना करते हैं। इस बार उन्हें आग उगलने वाले ना’वी कबीले ‘ऐश पीपल’ और इंसानी आक्रमणकारियों से टकराना पड़ता है।

फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर और स्टीफन लैंग ने अपने चर्चित किरदारों में वापसी की है। इसके अलावा केट विंसलेट, ऊना चैपलिन, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर और सीसीएच पाउंडर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें :  Pradosh Vrat 2026: आज है माघ मास का पहला शुक्र प्रदोष व्रत, जानिए शिव पूजा का शुभ समय, विधि और धार्मिक महत्व

बॉक्स ऑफिस और आगे की प्लानिंग

फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस सफलता के बाद जेम्स कैमरून ने ‘अवतार’ फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की पुष्टि कर दी है। खबरों के अनुसार, उन्होंने ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ को 2029 और 2031 में रिलीज़ करने की योजना बनाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें