Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक साल होने का मनाया जश्न, तस्वीरें वायरल

September 9, 2023

अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक साल होने का मनाया जश्न, तस्वीरें वायरल

मुंबई: फिल्मकार अयान मुखर्जी ने 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक साल होने का जश्न मनाया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।‘ब्रह्मा पार्ट वन: शिव’ बड़े बजट की फिल्म थी। इस श्रृंखला में मुखर्जी (40) पहले ही दो आगामी फिल्मों की घोषणा कर चुके हैं जो वर्ष 2026 और 2027 में रिलीज होंगी।मुखर्जी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ र्चिचत दृशय़ों का एक वीडियो साझा किया। इसके अंत में एक संदेश में लिखा था, ‘‘ब्रह्मास्त्र के दूसरे और तीसरे भाग को लेकर कार्य प्रगति पर है।’’

फिल्मकार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘ब्रह्मास्त्र को पहली वर्षगांठ की बधाई। सारी रचनात्मकता, कड़ी मेहनत और फिल्म निर्माण एवं जीवन में सभी सबक के लिए धन्यवाद। ब्रह्मा फिल्म की यात्र के अगले चरण की कुछ शुरुआती दृशय़ जल्द साझा करूंगा।’’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ शिव (कपूर) की कहानी है जो ईशा (भट्ट) के साथ अपनी विशेष शक्तियों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए यात्र पर निकलता है। ईशा से शिव को पहली नजर में ही प्यार हो जाता है।‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्माण स्टार स्टूडियोज और करण जाैहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया था जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री मोनी रॉय भी थे। इस फिल्म में शाहरुख खान और नागाजरुन विशेष भूमिका में नजर आए थे।

जाैहर ने फिल्म के एक साल होने के मौके पर कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाना एक प्यार भरा काम था। फिल्मकार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह फिल्म सही मायनों में दिल से साझा किया गया एक अनुभव, एक यात्र और एक कहानी है। बड़े पर्दे पर जादू दिखाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले लोगों का एक समूह है। प्यार और रोशनी की ताकत इसी तरह चमकती रहेगी।’’दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली ‘ब्रह्मास्त्र’ कोविड-19 महामारी के दौरान हिंदी फिल्म उद्योग के लिए बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें