Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayushmann Khurrana ने पहली बार हरियाणवी पॉप में रखा कदम, पेश किया अपना ईपी ‘The Heartbreak Chhora’

March 8, 2025

Ayushmann Khurrana ने पहली बार हरियाणवी पॉप में रखा कदम, पेश किया अपना ईपी ‘The Heartbreak Chhora’

Superstar Ayushmann Khurana : बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने अपने पहले हरियाणवी ईपी के साथ संगीत की दुनिया में एक नया धमाका किया है। वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर रिलीज़ किया गया यह ईपी, जिसे “द हार्टब्रेक छोरा” नाम दिया गया है, कई मायनों में बेहद खास है। यह पहली बार है जब एक पंजाबी गायक ने हरियाणवी गाने में अपनी आवाज़ दी है, और आयुष्मान खुराना अपनी सिग्नेचर स्टाइल से इस गाने को एक नई पहचान दे रहे हैं। आमतौर पर हरियाणवी गानों में रफ़-टफ और स्वैग भरा अंदाज़ देखने को मिलता है, लेकिन “द हार्टब्रेक छोरा” ब्रेकअप की तकलीफ को ग्रूवी बीट्स के साथ पेश करता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

इस ईपी का पहला गाना एक एआई-जेनरेटेड म्यूजिक वीडियो के साथ आया है, जो अपनी शानदार विज़ुअल स्टाइल और अनोखी आर्टिस्ट्री के कारण म्यूजिक इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट करने वाला है। इससे आयुष्मान खुराना पहले ऐसे बॉलीवुड गायक बन गए हैं, जिनका म्यूजिक वीडियो पूरी तरह से एआई तकनीक से बनाया गया है।

इस ईपी में कुल तीन गाने हैं:

🎵 ‘द हार्टब्रेक छोरा’ – ब्रेकअप के दर्द को एक मस्तीभरे अंदाज़ में पेश करने वाला गाना।
🎵 ‘हो गया प्यार रे’ – एक रोमांटिक मेलोडी जो सीधे दिल को छू लेगी।
🎵 ‘ड्राइव टू मुरथल’ – एक मज़ेदार, हाई-बीट्स वाला लव एंथम।

आयुष्मान खुराना कहते हैं, “यह बहुत अच्छा अहसास है कि आखिरकार मैं अपने इस नए प्रोजेक्ट को आप सभी के सामने ला पा रहा हूं। मैं हमेशा से हरियाणवी म्यूजिक का फैन रहा हूं और इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है। मैं चाहता था कि इस शैली में कुछ अलग लाया जाए, कुछ ऐसा जो पहले नहीं सुना गया हो। इस ईपी में ब्रेकअप के दर्द को मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया है, जिससे यह हर किसी को पसंद आएगा। मैंने इसे ‘अर्बन हरियाणवी’ स्टाइल नाम दिया है, जिससे वे लोग भी कनेक्ट कर पाएंगे, जो पहले कभी हरियाणवी म्यूजिक नहीं सुने हैं। साथ ही, एआई म्यूजिक वीडियो के जरिए टेक्नोलॉजी और म्यूजिक को मिलाने का मेरा सपना भी पूरा हो गया।”

कुँवर जुनेजा और कृष्ण भारद्वाज द्वारा लिखित, तथा जया रोहिल्ला और गौरव दासगुप्ता द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना, हरियाणवी कंसल्टेंट – वैभव देवान की विशेषज्ञता के साथ तैयार किया गया है।

वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ अपने सफर के दौरान, आयुष्मान खुराना ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें 2024 का सबसे बड़ा फेस्टिव एंथम ‘जचदी’, सोलफुल ‘रह जा’, और हाई-एनर्जी पॉप हिट ‘आँख दा तारा’ शामिल हैं। हर नए गाने के साथ, उन्होंने अपने म्यूजिक स्टाइल को और निखारा है, और “द हार्टब्रेक छोरा” इस सफर में एक और बड़ा कदम है।

‘द हार्टब्रेक छोरा’ अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें