Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने बर्थडे वाले दिन भी काम कर रहे Babil Khan, डबिंग के लिए गए स्टूडियो

May 15, 2024

अपने बर्थडे वाले दिन भी काम कर रहे Babil Khan, डबिंग के लिए गए स्टूडियो

मुंबई: ‘काला’, ‘फ्राइडे नाइट प्लान’, ‘द रेलवे मेन’ और अन्य फिल्मों के लिए पहचान रखने वाले एक्टर बाबिल खान बुधवार को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के दिन भी वह काम पर हैं।उन्होंने अपने शेड्यूल से एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए डबिंग करने के लिए मुंबई के खार इलाके में एक स्टूडियो में गए।

उनके इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी गुप्त रखी गई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, बाबिल को पिछली बार स्ट्रीमिंग सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में देखा गया था, जो भोपाल गैस त्रासदी के दौरान लोगों की जान बचाने में भोपाल और आसपास के इलाकों में रेलवे कर्मचारियों के उल्लेखनीय योगदान पर आधारित है। बाबिल ने सीरीज में इमाद खान की भूमिका निभाई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें