Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैक-टू-बैक हिट्स : ‘Article 370’ और ‘Dhoom Dhaam’ की सक्सेस पर जानिए क्या बोलीं Yami Gautam

February 27, 2025

बैक-टू-बैक हिट्स : ‘Article 370’ और ‘Dhoom Dhaam’ की सक्सेस पर जानिए क्या बोलीं Yami Gautam

Yami Gautam : यामी गौतम का जलवा बरकरार हैं, बैक-टू-बैक हिट्स के साथ उन्होंने अपनी जनरेशन की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में अपनी जगह पक्की कर ली है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो, यामी की सक्सेस रेट कमाल की रही है, जिसे टक्कर देना मुश्किल है। आर्टिकल 370 जैसी क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म से लेकर हाल ही में रिलीज हुई धूम धाम तक, यामी ने हर बार ऐसा परफॉर्मेंस दिया है जिसने ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों को इंप्रेस किया है। बीते पांच सालों में चोर निकल के भागा, OMG 2, लॉस्ट जैसी कई फिल्मों में भी उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से कमाल कर दिखाया है। यामी की ये लगातार सफलता साबित करती है कि वो सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि कंटेंट और कमर्शियल सक्सेस का परफेक्ट बैलेंस बनाने वाली स्टार भी हैं।

यामी गौतम की सफलता किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है, वो हर जगह छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में मीडिया से इनफॉर्मल मुलाकात की, जहां उन्होंने अपनी हालिया सक्सेस को सेलिब्रेट किया और खुलकर अपने सफर पर बात की। यामी ने कहा, “यह एक सफर है… जब मैं लोगों के चेहरे पर खुशी देखती हूं और वो मेरी फिल्मों की सराहना करते हैं, तो बहुत अच्छा महसूस होता है। मेरे मन में किसी तरह की शिकायत या गिला नहीं है। यह एक ऐसी जर्नी है, जिसे हर किसी को अकेले तय करना पड़ता है, फिर चाहे आप इंडस्ट्री से हों या बाहरी दुनिया से। आखिरकार, आखिरी फैसला तो दर्शकों के हाथ में ही होता है।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए, यामी गौतम ने अपनी सफलता के लिए दर्शकों और अपने चाहने वालों के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा, “मैं सबसे ज्यादा शुक्रगुजार हूं उन दर्शकों की, जिन्होंने मेरे काम को ‘आर्टिकल 370’ और अब ‘धूम धाम’ में इतना प्यार दिया… हर कदम, हर प्रोजेक्ट में मेरा साथ दिया।” ये इवेंट इस बात का सबूत था कि यामी गौतम की पॉपुलैरिटी कितनी जबरदस्त है और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कितनी गहरी छाप छोड़ी है। उनकी फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा, और सबसे बड़ी बात—दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया।

यामी गौतम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो हर तरह के रोल में आसानी से घुलमिल जाती हैं और हर बार ऐसा परफॉर्मेंस देती हैं जो दिल छू जाता है। ‘आर्टिकल 370’ में जहां उन्होंने एक दमदार और बेखौफ औरत का किरदार निभाया, वहीं ‘धूम धाम’ में उनका रोल मजेदार होने के साथ इमोशन्स से भी भरा हुआ था। यामी अपने हर किरदार में एक अलग गहराई ले आती हैं, जो उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से हटकर बनाता है। वो सिर्फ एक्टिंग नहीं करतीं, बल्कि अपने किरदार को जीती हैं, जिससे ऑडियंस को भी हर इमोशन फील होता है। यही कनेक्शन उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

यामी गौतम अपनी जनरेशन की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और ये बात अब कोई राज़ नहीं रही। उनकी टैलेंट, मेहनत और एक्टिंग के प्रति जुनून ही है जो उन्हें बाकी सबसे अलग और खास बनाता है। यामी जिस तरह हर फिल्म में अपनी छाप छोड़ती हैं, उससे साफ है कि आगे भी वो ऐसे ही दमदार परफॉर्मेंस देती रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें