Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भूत बंगला’ में Jishu Sengupta की एंट्री का ऐलान, Balaji Telefilms ने किया फैंस को सरप्राइज

March 15, 2025

‘भूत बंगला’ में Jishu Sengupta की एंट्री का ऐलान, Balaji Telefilms ने किया फैंस को सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियदर्शन की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ प्रियदर्शन की आइकॉनिक तिकड़ी की वापसी का गवाह बनेगी। मेकर्स लगातार फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स से फैंस को एक्साइटेड बनाए हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट में एक और दमदार नाम जोड़ दिया है। जिशु सेनगुप्ता की एंट्री फिल्म में ऑफिशियल हो चुकी है, और खास बात ये है कि इस अनाउंसमेंट को उनके बर्थडे के मौके पर किया गया है। जिशु की एंट्री से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

जिशु सेनगुप्ता के जन्मदिन के मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक खास अनाउंसमेंट किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक इंटरेस्टिंग पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि जिशु सेनगुप्ता प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का हिस्सा होंगे।

जिशु सेनगुप्ता, जो अपनी दमदार और वर्सेटाइल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, उनकी एंट्री से ‘भूत बंगला’ को और भी इंट्रेस्टिंग बना दिया है। प्रियदर्शन की शानदार कॉमेडी, अक्षय कुमार की परफेक्ट टाइमिंग और एक जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म फैंस के लिए एक जबरदस्त एंटरटेनर साबित होने वाली है। फैंस इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘भूत बंगला’ में जिशु सेनगुप्ता एक आइकॉनिक स्टारकास्ट के साथ नजर आएंगे, जिसमें तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो इस फिल्म को और भी ग्रैंड बना रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस कैप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर फारा शेख और वेदांत बाली हैं। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। डायलॉग रोहन शंकर ने लिखे हैं। ‘भूत बंगला’ 2 अप्रैल 2026 को थियेटर में रिलीज़ होने जा रही है।

ये भी पढ़ें :- Mumbai Accident: मुंबई में भीषण हादसा, डंपर और ईको कार में टक्कर, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें