Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बप्पी दा के आइकॉनिक धुनों के साथ नहीं की कोई छेड़छाड़: सलीम मर्चेंट

April 16, 2023

बप्पी दा के आइकॉनिक धुनों के साथ नहीं की कोई छेड़छाड़: सलीम मर्चेंट

मुंबई: म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सलीम-सुलेमान ने स्टेज म्यूजिकल शो ‘डिस्को डांसर-द म्यूजिकल’ का संगीत तैयार किया।वेस्ट एंड लंदन के दर्शकों के लिए परफॉर्म करने के बाद, हाल ही में मुंबई में एनएससीआई डोम में स्टेज म्यूजिकल का आयोजन किया गया और इसे अच्छे रिव्यूज मिलने लगे। इस कार्यक्रम में हिंदी फिल्म जगत के कई सितारें, जैसे मिथुन चक्रवर्ती, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, रेमा लहरी के साथ बेटे रेगो लहरी, सुनिधि चौहान और अनु मलिक ने हिस्सा लिया।

एक्टर सुनील शेट्टी सारेगामा के साथ शो को भारत लेकर आए हैं। सलीम सुलेमान, बप्पी लहरी की आइकॉनिक धुनों के पीछे की यह जोड़ी भी उपस्थित थी। ओरिजिनल डिस्को डांसर के डायरेक्टर बब्बर सुभाष भी मौजूद थे।सलीम मर्चेंट ने कहा, “सुलेमान और मैं इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि हम बप्पी दा के संगीत को वैसा ही बनाए रखना चाहते हैं जैसा वह था। हमने निर्विवाद रूप से आइकॉनिक धुनों के साथ छेड़छाड़ नहीं की, क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि कोई यह महसूस करे कि हमने मूल संगीत के जादू को कम कर दिया है। हालांकि, हमने कोरियोग्राफी, एक्शन सीक्वेंस के साथ स्टेज पर डांसर और एक्टर्स की गतिविधियों के अनुरूप स्कोर की फिर से कल्पना की।”

‘डिस्को डांसर’ के ओरिजनल स्टार, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि ‘डिस्को डांसर’ बनाना चुनौतियों से भरा था और बहुत से लोगों ने इसके पूरा होने से पहले ही इस विचार का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा, “बी सुभाष के पास संगीत की बेहतरीन समझ थी और उन्होंने सभी बाधाओं के बावजूद मुझ पर अपना विश्वास जताया।

फिल्म को पहले ही हफ्ते में फ्लॉप घोषित कर दिया गया था, लेकिन फिर दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और लोगों के बीच लोकप्रिय रही। इस तरह की फिल्म जीवन में केवल एक बार आती है। अब इस संगीत के साथ उन यादों को फिर से जीना अविश्वसनीय रहा है। मैं समझा नहीं सकता कि मैं अभी क्या महसूस कर रहा हूं।”प्रीमियर में गेस्ट के तौर पर सनी लियोन, मिनी माथुर, तनुजा मुखर्जी, जन्नत जुबैर, अरशद वारसी, निकिता दत्ता, आकृति और सुकृति कक्कड़, नमाशी चक्रवर्ती, अहान शेट्टी, सनाया ईरानी, उर्फी जावेद, ओरी अवतरमणि और डेलनाज ईरानी भी शामिल हुईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें