Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saif Ali Khan से पहले Shahrukh Khan के बंगले में भी हुई थी घुसने की कोशिश, CCTV फुटेज वायरल

January 18, 2025

Saif Ali Khan से पहले Shahrukh Khan के बंगले में भी हुई थी घुसने की कोशिश, CCTV फुटेज वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार तड़के हुए जानलेवा हमले के बाद से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कानून-व्यवस्था पर चर्चा होने लगी है। सैफ इस हमले में घायल हो गए हैं और उनकी कई सर्जरी हुई है। वह अभी अस्पताल में हैं। इस बीच अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर झांकते एक अज्ञात शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वीडियो 14 जनवरी का है, यानी सैफ अली खान पर हुए हमले दो दिन पहले का, जो अभिनेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो में एक अनजान शख्स बॉलीवुड सुपरस्टार के घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर दीवार के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है। हालांकि दीवार पर कंटीले तार की वजह से वह बहुत ही संभाल कर दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वह व्यक्ति जैसे ही अंदर झांकता है, बंगले के अंदर मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं। इस पर घर की सुरक्षा में लगे गार्ड चौकन्ने हो जाते हैं।

गार्ड जब बाहर जाकर देखते हैं तो वह शख्स भाग जाता है, लेकिन उन्हें सीढ़ी मिलती है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान का भी बंगला उसी बांद्रा इलाके में है, जहां सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला किया गया।

उल्लेखनीय है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 60 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की करीब 35 टीमें लगी हुई हैं जो बांद्रा रेलवे स्टेशन सहित तमाम जगहों पर निगरानी कर रही हैं। पुलिस को इस मामले में उस शख्स के सीसीटीवी फुटेज के अलावा कुछ और हासिल नहीं हुआ है।

पुलिस बांद्रा इलाके में 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर उनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उनमें सैफ अली खान के परिचित भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें