Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Crazy’ की पर्दे के पीछे की कहानी… सोहम शाह ने शेयर की सेट की कुछ खास अनदेखी तस्वीरें

April 26, 2025

‘Crazy’ की पर्दे के पीछे की कहानी… सोहम शाह ने शेयर की सेट की कुछ खास अनदेखी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारत की चर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में से एक, ‘क्रेजी’, अब अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ‘तुम्बाड’ जैसी कालजयी फिल्म के बाद, सोहम शाह एक बार फिर एक अनोखी कहानी लेकर लौटे हैं। 93 मिनट की इस थ्रिलर में सोहम शाह ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि पूरी कहानी का भार अपने कंधों पर बखूबी संभाला है। डेब्यू निर्देशक गिरीश कोहली ने इसे एक इमोशनल, थ्रिलर से भरपूर सफर में तब्दील कर दिया है, जो रियल टाइम में दर्शकों को अपनी गिरफ्त में ले लेता है।

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की गई बीटीएस तस्वीरों और वीडियोज़ ने इस फिल्म के पीछे की कड़ी मेहनत की एक झलक पेश की है। सोहम शाह ने पोस्ट करते हुए लिखा, “लगातार 2 महीनों तक सफर, एकांत और मुश्किल लोकेशन्स, बिना रुके काम और मौसम की unpredictability… पर इस ‘क्रेजी’ टीम ने कुछ जादुई रचा है। ये फिल्म दिल से बनी है, दिल तक पहुंचेगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

-चुनौतीपूर्ण सफर, शानदार नतीजा

‘क्रेजी’ की शूटिंग दूरदराज़, अनजानी लोकेशन्स पर हुई, जहाँ पहुंचना और शूट करना किसी एडवेंचर से कम नहीं था। टीम को कच्चे रास्तों, बदलते मौसम और सीमित सुविधाओं के बीच शूटिंग करनी पड़ी। बावजूद इसके, हर फ्रेम में लोकेशन्स की खूबसूरती और रियलिज़्म साफ झलकता है। बीटीएस क्लिप्स में सोहम शाह को कभी खुद टायर बदलते हुए, तो कभी डायरेक्टर के साथ स्क्रिप्ट पर गहन चर्चा करते हुए देखा जा सकता है — यह दिखाता है कि उन्होंने हर स्तर पर फिल्म को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

-थिएटर्स से ओटीटी तक का सफर

सिनेमाघरों में ‘क्रेजी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी। जहां क्रिटिक्स ने इसकी विज़ुअल स्टोरीटेलिंग और परफॉर्मेंस की तारीफों के पुल बांधे, वहीं ऑडियंस ने इसकी यूनिक अप्रोच और इमोशनल गहराई को सराहा। अब ओटीटी पर रिलीज़ होकर ‘क्रेजी’ एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंचने के लिए तैयार है, और यह साफ है कि ये फिल्म भी उतनी ही धड़कन बढ़ाने वाली और दिल छू लेने वाली है।

-एक दिल से बनाई गई फिल्म

सोहम शाह प्रोडक्शंस और डायरेक्टर गिरीश कोहली की इस पेशकश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब कहानी दिल से निकले, तो वह सीधे दिल तक पहुंचती है। ‘क्रेजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस जुनून और समर्पण की कहानी है जो भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। तो अगर आप थ्रिल, इमोशन और सिनेमा के प्रति सच्चे प्यार का अनुभव करना चाहते हैं, तो ‘क्रेजी’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर ज़रूर देखें।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर इलाके की किराना दुकान में बन रहा था फर्जी Aadhaar, छापेमारी में 400 कार्ड बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें