Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कन्नड़ के फेमस एक्टर Chetan Kumar को बेंगलुरू पुलिस ने इस मामले में किया अरेस्ट

March 21, 2023

कन्नड़ के फेमस एक्टर Chetan Kumar को बेंगलुरू पुलिस ने इस मामले में किया अरेस्ट

फेमस कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर को बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इसकी वजह हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट करना है। इस ट्वीट में चेतन कुमार ने हिंदू धर्म के अस्तित्व को झूठ बताने की बात कही है जिसकी वजह से एक्टर को अरेस्ट किया गया है।

एक्टर ने 20 मार्च सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा था – हिंदुत्व पूरा झूठ पर बना हुआ है. सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है।

“हिंदू धर्म के खिलाफ इन विवादित बोल के चलते अब कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को मंगलवार को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एक्टर चेतन कुमार ने हिंदू धर्म को लेकर कोई विवादित ट्वीट पहले भी किये हैं। ऐसे में सभी लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें