Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भैया जी‘ फिल्म 24 मई को होगी रिलीज ,Manoj Bajpayee ने अपने एक्स पर शेयर किया पोस्टर

May 5, 2024

‘भैया जी‘ फिल्म 24 मई को होगी रिलीज ,Manoj Bajpayee ने अपने एक्स पर शेयर किया पोस्टर

मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज़ होगी। फिल्म ‘भैया जी’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो बदला लेना चाहता है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन प्रमुख भूमिका निभा हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंस किया है।

मेकर्स ने बताया है कि मनोज बाजपेयी स्टारर ‘भैया जी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म भैया जी मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा है,आ रहा है रॉबिन हुड का बाप! मिलिए भैया जी से, 24 मई से आपकी नज़दीकी सिनेमा-घरों में.’’ वायरल टीज़र में, मनोज बाजपेयी का किरदार घायल दिखाई दे रहा है। वह बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास धुएं का गुबार दिख रहा है।

‘भैया जी’ को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल ने प्रोड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अर्जुन कुकरेती ने की है। यह फिल्म कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने परिवार के साथ हुए सभी गलत कामों के लिए संबंधित लोगों से बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें