Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

छठ पूजा से पहले भोजपुरी सितारों ने रिलीज किए भक्ति गीत

October 25, 2025

छठ पूजा से पहले भोजपुरी सितारों ने रिलीज किए भक्ति गीत

मुंबई : लोक आस्था के महापर्व छठ के नजदीक आते ही, भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने एक से बढ़कर एक गीत रिलीज करके प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फिर चाहे वे पावर स्टार पवन सिंह हों, अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी, या अरविंद अकेला कल्लू, सभी ने अपने गीतों से छठ की छटा बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच दो जगह मुठभेड़, चार अपराधी घायल

‘घाटे चलले मोदी नीतीश’ – भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने छठ पूजा से एक दिन पहले ‘घाटे चलले मोदी नीतीश’ गीत रिलीज किया। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है और बोल अशोक श्योपुरी ने लिखे हैं। ‘केलवा के पात’ – अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ‘केलवा के पात‘ गीत रिलीज किया। इस गाने को अक्षरा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।
छठ पूजा से पहले भोजपुरी सितारों ने रिलीज किए धमाकेदार गाने
गीत के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद का है। यह गाना सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। ‘दउरा लिहलीं सजाय’ – भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ‘दउरा लिहलीं सजाय‘ गीत रिलीज किया। इस गीत को मनोज तिवारी ने खुद गाया है और इसके बोल आरआर पंकज ने लिखे हैं। यह गाना छठ पूजा की तैयारियों को खास बना रहा है। ‘छठी माई के बरतिया’ – अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने ‘छठी माई के बरतिया’ गीत रिलीज किया है।

ये भी पढ़ें – अब सिर्फ 7 घंटे ही चलेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जानें टाइमिंग

इस गीत में पाखी की मधुर आवाज और विनय बिहारी के बोल हैं, जिसे सुन प्रशंसक भावुक हो रहे हैं। ‘ए छठी मईया‘ – अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू ने ‘ए छठी मईया’ गीत रिलीज किया। इसमें आशुतोष के बोल और प्रियांशु मिश्रा का संगीत है। अरविंद ने गीत को भावनात्मक अंदाज में पेश किया है।

‘बेटी करे माई खातिर छठ पूजा’ – प्रसिद्ध गायिका प्रियंका ने ‘बेटी करे माई खातिर छठ पूजा’ गीत रिलीज किया। इसमें संतोषपुरी के बोल और शिशिर पांडे का संगीत है। ‘छठ गीत’ – आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी ने ‘छठ गीत’ रिलीज किया।इसमें कल्पना पटवारी और सुगम सिंह की आवाज है। गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। रिलीज के बाद गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें