Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश का गाना ‘घात ऐ राजा’ हुआ रिलीज

October 31, 2025

भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश का गाना ‘घात ऐ राजा’ हुआ रिलीज

मुंबई :  भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा का नया गाना ‘घात ऐ राजा’ शुक्रवार को रिलीज हो गया। इस बात की जानकारी अंकुश ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने लिखा, “गाना ‘घात ऐ राजा’ अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।” पोस्ट देखकर प्रशंसक गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें –  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गाने की बात करें तो इसे अंकुश राजा ने अपनी आवाज में गाया है, जबकि बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफी का जिम्मा सन्नी सोनकर ने संभाला है। गाने की बात करें तो इसमें अंकुश और मुख्य अभिनेत्री गौरी सुभा हैं। वीडियो की शुरुआत में अंकुश एक लड़की से बात करते हैं, जिसे देखकर गाने की लीड एक्ट्रेस आती है और फिर अंकुश से लड़ती है।

भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश का गाना 'घात ऐ राजा' हुआ रिलीज

इसके बाद दोनों की तीखी नोक-झोंक शुरू होती है। रिलीज होते ही गाना प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अंकुश भैया का स्वैग लाजवाब।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जबरदस्त सॉन्ग।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गजब भैया।” बिहार के सासाराम के रहने वाले अंकुश राजा ने करियर की शुरुआत साल 2009 से बाल गायक के रूप में की थी।

इसके बाद उन्होंने कई मशहूर गाने दिए, जिनमें भोला के भक्त, मेला में घूमा द, और हर हर शंभू शिव से का मंगलू शामिल हैं। अभी हाल ही में अंकुश ने छठ से पहले ‘ओरी तर’ रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। अंकुश ने अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 2019 में फिल्म ‘मैं तेरा आशिक’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने भाई के साथ मिलकर भोजपुरी गाने रिलीज करते हैं।

ये भी पढ़ें – ‘जिद्दी इश्क’ का टीजर सोशल मीडिया पर छाया 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें